फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सीएम से गुहार के बाद प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। मुख्यमंत्री के जनता दरबार में अपना दुखड़ा सुनाने के बाद दुष्कर्म पीड़िता की तहरीर पर मंगलवार को कल्याणपुर थाने में फुफेरे भाई और उसकी पत्नी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। कल्याणपुर निवासी युवती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनता दरबार में बताया था कि उसके माता पिता की मौत के बाद वह और उसका 11 साल का भाई पैतृक मकान में अकेले रहते थे। वर्ष 2023 में फुफेरा भाई ने मकान बेचकर 10 लाख रुपये हड़प लिए। युवती के साथ दुष्कर्म भी किया। विरोध करने और रुपये मांगने पर भाई को मारने की कोशिश की। पीड़िता ने एक दरोगा पर आरोपी से एक लाख रुपये लेकर छोड़ने का भी आरोप लगाया था। मुख्यमंत्री ने मामले की गंभीरता को देखकर पुलिस कमिश्नर से जवाब तलब किया तब हरकत में आई पुलिस ने कार्रवाई की। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें