लोकसभा चुनाव के दौरान आचार संहिता लागू होने पर धारा 144 का उल्लघंन करने पर भाजपा सांसद व विधायक समेत 60 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। उप निवार्चन अधिकारी इंदु प्रकाश ने बताया कि बुधवार को शहर के श्रंगार पैलेस में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने सम्मेलन किया था।
जिसमें प्रदेश के कृषि राज्यमंत्री धुन्नीसिंह भी शामिल हुए थे। इस कार्यक्रम की कोई इजाजत नहीं ली गई थी। सूचना पर फलाइंग स्कार्ट के अधिकारी शशीशेखर टीम के साथ पहुंचे। पूरी जानकारी लेने के बाद कोतवाली में भाजपा सांसद भैरो प्रसाद मिश्र, विधायक/जिलाध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय समेत 60 अज्ञात लोगों पर धारा 144 का उल्लघंन करने के आरोप में धारा 188 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
लोकसभा चुनाव की अधिसूचना लगने के बाद जिले में यह पहला मुकदमा किसी राजनैतिक दल के प्रतिनिधियों के खिलाफ दर्ज किया गया है।