फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी सहित नौ पर जानलेवा हमले की रिपोर्ट, पतंग की दुकान पर भीड़ देख टोकने पर हुआ विवाद 

Fri, 22 Mar 2019 11:03 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
यूपी पुलिस फाइल फोटो
विज्ञापन
हरदोई के शाहाबाद कस्बे के मोहल्ला चौक में एमएलसी संजय मिश्रा का कुछ लोगों से विवाद हो गया। मामले में एक पक्ष ने एमएलसी और उनके पुत्रों समेत नौ लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। जबकि एमएलसी की तहरीर पर दो नामजद समेत 15 लोगों के विरुद्ध लूट की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


मूल रूप से शाहाबाद के बरुआबाजार निवासी संजय मिश्रा शाहजहांपुर के थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के दनियापुर में रहते हैं। वह शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य हैं। बुधवार शाम वह होली मनाने परिवार के साथ बरुआबाजार आए थे। देर रात वह मोहल्ला चौक में रहने वाले अपने गुरु के घर गए थे।

 
Trending Videos
विज्ञापन

उनके घर के बाहर सुमेर की पतंग की दुकान पर लगी भीड़ को लेकर एमएलसी ने विरोध जताया तो विवाद हो गया। वहीं रहने वाले सुमत अग्रवाल ने बीच बचाव का प्रयास किया तो एमएलसी का उनसे भी विवाद हो गया। मौके पर भीड़ लग गई तो जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस एमएलसी संजय मिश्रा को साथ ले गई और सीएचसी में उनका मेडिकल कराया।

प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र ओझा ने बताया कि सुमत अग्रवाल की तहरीर पर संजय मिश्र, उनके पुत्र दीपक मिश्रा, प्रकाश मिश्रा, गनर व पांच अज्ञात लोगों के विरुद्ध जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं एमएलसी ने सुमेर, सुमत अग्रवाल को नामजद कर 15 लोगों के विरुद्ध लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मेडिकल में एमएलसी के नशे में होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें