फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआईएसएफ जवान के खिलाफ दुष्कर्म की एफआईआर,शादी का झांसा देकर सवा साल से कर रहा था यौन शोषण 

Fri, 20 Sep 2019 12:44 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
फतेहपुर शादी का झांसा देकर एक युवती से दुष्कर्म की रिपोर्ट सीआईएसएफ (सेंट्रल इंडस्ट्रीज सिक्योरिटी फोर्स) जवान के खिलाफ दर्ज की गई है। पीड़िता ने शहर के लखनऊ बाईपास स्थित होटल में दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस होटल के सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर जांच शुरू करेगी। 
विज्ञापन


शहर कोतवाली के राधानगर चौकी क्षेत्र के एक मोहल्ले की युवती मई 2018 में बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के मुसुवापुर गांव शादी समारोह में गई थी। वहीं उसकी बहन के देवर संजय से मुलाकात हुई थी। पीड़िता का कहना है कि उनके बीच प्रेम प्रसंग हो गया। शहर कोतवाली के क्षेत्र के तांबेश्वर मंदिर संजय आया था।

 
विज्ञापन

यहां शादी करने की कसम खाई थी। शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। कई बार चोरी छिपे आता-जाता रहा। वह 28 मई 2019 को शहर आया था। उसे लखनऊ बाईपास चौराहे के एक होटल में ले गया। उसने शादी का प्रस्ताव रखा। जल्द शादी करने की बात कहकर संबंध बनाए। फिर दो जून को फोन से बुलाया।

उसे लखनऊ बाईपास होटल ले गया। इस बार उसने शादी न करने के कारण संबंध बनाने का विरोध किया। इस पर संजय ने दुष्कर्म किया। उसके बाद 18 जून को ड्यूटी पर चले जाने की बात कही। शादी का झांसा देकर करीब सवा साल तक उससे संबंध बनाता रहा।  किसी से शिकायत पर जान से मारने की धमकी देकर चला गया।

पीड़िता ने बताया कि उसने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की थी। कोई कार्रवाई नहीं की गई। उसके पेट में आरोपी का बच्चा भी था, जिसका अचानक गर्भपात हो गया। आरोपी संजय मध्यप्रदेश में सीआईएसएफ का जवान है। पीड़िता ने मामले की 14 सितंबर को आईजीआरएस पोर्टल में शिकायत की थी। जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने अब गुरुवार को रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल जितेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें