कानपुर। शादी समारोह में देर रात तक बज रहे डीजे और तेज शोर शराबे को लेकर पुलिस सख्त हो गई है। गुरुवार रात पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल के निर्देश पर सभी जोन में चेकिंग अभियान चला।
बिठूर, चकेरी, सचेंडी, रावतपुर, गुजैनी, काकादेव क्षेत्र में डीजे बजते मिलने पर वहां के होटल मालिकों, मैरिज लॉन व डीजे संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। यह कार्रवाई स्कूली छात्रों और अभिभावकों की शिकायत पर की गई।
इसके तहत चकेरी में ड्रीम पार्टी लॉन, केआर शादीटोरियम, नारायण लॉन, रावतपुर में अभिनंदन गेस्ट हाउस, गुजैनी में पीएस पैलेस के संचालक, सचेंडी में निधिवन मैरिज लान के बाहर बज रहे इंडिया डीजे बैंक के मालिक, शास्त्रीनगर के जवाहर पैलेस के संचालक, मैनावती मार्ग के इबिजा गार्डेन व ध्रुव पार्टी लॉन मालिक के खिलाफ कार्रवाई की है।