डेरापुर। जिगनिश गांव में छह दिन पूर्व संदिग्ध अवस्था में हुई महिला की मौत के मामले में पुलिस ने दस नामजद व अन्य के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
कानपुर नगर के राजीव नगर नौबस्ता के रहने वाले श्याम नारायण की बेटी नीलम की जिगनिश के रहने वाले राहुल गुप्ता के साथ वर्ष 2011 में शादी हुई थी। श्याम नारायण का आरोप है कि बेटी का पति व ससुरालीजन दहेज में कार की मांग कर उत्पीड़न कर रहे थे। कई बार रिश्तेदारों के बीच सुलह समझौता भी हुआ, लेकिन प्रताड़ना बंद नहीं हुई।
बीती सात मार्च को पति राहुल गुप्ता, सास माया गुप्ता, देवर छोटू, रामजी, ननद नेहा, पारुल, परिवारी बेबी गुप्ता, रामपाल, राम गोपाल, दिव्या व अन्य ने कार की मांग पूरी न करने पर योजना बनाकर नीलम की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। थाना प्रभारी समीर कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर के आधार पर दस नामजद सहित अन्य के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। कार्रवाई की जाएगी।