यूपी के कानपुर शहर में यातायात पुलिस लाइन स्थित सरकारी आवास नहीं खाली करने पर एसपी ट्रैफिक ने लगातार तीसरे दिन शनिवार को रेल बाजार थाने में 16 पुलिसकर्मियों पर एफआईआर दर्ज कराई है।
यह सभी पुलिस कर्मी शहर से बाहर स्थानांतरण होने के बाद भी कई सालों से सरकारी आवास पर कब्जा किए हुए हैं। एसपी ट्रैफिक सुशील कुमार ने बताया कि दो सौ से अधिक सरकारी आवास पर पुलिस कर्मियों का कब्जा है।
अब तक 33 के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। जब तक सभी पुलिस कर्मी अपना अवैध कब्जा खाली नहीं कर देंगे कार्रवाई जारी रहेगी।