फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल साइट पर अखिलेश, डिंपल राहुल के खिलाफ टिप्पणी ने खड़ा किया बवंडर

Fri, 31 Mar 2017 11:52 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
यूपी विधानसभा चुनाव में हार के बाद से ही सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, कन्नौज सांसद डिंपल यादव, कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की जमकर खिल्ली उड़ाई जा रही है। केवल यही नहीं, सभी सीमाएं लांग कर अशोभनीय टिप्पणियों का सहारा लिया जा रहा है। ऐसे में कब तक चुप बैठा जाए। 
विज्ञापन


कन्नौज के ठठिया में व्हाट्सएप पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, कन्नौज सांसद डिंपल यादव, कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी पर सलोवा के विधानसभा अध्यक्ष ने थाने में अज्ञात मोबाइल नंबर संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

ठठिया कस्बे के निवासी व कन्नौज विधानसभा क्षेत्र के लोहिया वाहिनी के अध्यक्ष संजीव यादव ने दी तहरीर में बताया कि 28 मार्च की दोपहर 3.15 पर उनके व्हाटसएप नंबर 9918390053 पर मोबाइल नंबर 7860444968 से एक मैसेज भेजा गया। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष, सांसद, व कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के खिलाफ अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल किया गया। इससे सपा समर्थकों को काफी ठेस पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें