फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: उगाही में निलंबित खाद्य सुरक्षा अधिकारी समेत चार पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। महाराजपुर थाना क्षेत्र के सरसौल में किराना व्यापारी राजेश गुप्ता से 10 हजार रुपये वसूलने के आरोप में निलंबित खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल पाल समेत चार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पीड़ित ने चार दिसंबर को अधिकारी व उनके दो सहकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए थे। अनिल पर व्यापारियों से पद का दुरुपयोग और झूठे आरोप लगाकर धमकी देने का भी आरोप है।
विज्ञापन

किराना व्यापारी राजेश गुप्ता ने आरोप लगाया था कि चार दिसंबर को खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल थाल दुकान पहुंचे। जांच के नाम पर झूठे आरोप लगाकर 10 हजार रुपये वसूले। दर्ज प्राथमिकी में बताया गया कि अधिकारी एक निजी व्यक्ति को साथ लेकर आए और दुकान पर ही धूम्रपान कर रौब झाड़ने लगे। पीड़ित व्यापारी ने मामले की शिकायत और सीसीटीवी फुटेज एफएसडीए मुख्यालय भेजा था। मामले की जांच सहायक खाद्य आयुक्त द्वितीय संजय प्रताप सिंह को सौंपी गई।
जांच में न केवल राजेश गुप्ता की शिकायत सही पाई गई बल्कि कई अन्य व्यापारियों ने भी अधिकारी के खिलाफ साक्ष्यों के साथ शिकायत की। आयुक्त डॉ. रोशन जैकब ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल पाल को निलंबित किया था। विभागीय जांच प्रयागराज के सहायक खाद्य आयुक्त संजय कुमार पांडेय को सौंपी गई है। मामले में महाराजपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि व्यापारी की तहरीर पर अनिल पाल, ड्राइवर नाम पता अज्ञात, एक अज्ञात व्यक्ति, अंशुल सिंह के खिलाफ जबरन वसूली की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें