फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: दिवंगत पति की फर्जी वसीयत बनाने का आरोप, आठ पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। केडीए के दिवंगत कर्मचारी की फर्जी वसीयत बनवाकर पंजीकृत कराने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। जूही बंबुरहिया निवासी मीरा देवी ने बेटी हेमा कनौजिया, तनु, रामकिशन, माधुरी समेत अन्य पर पति के फर्जी हस्ताक्षर का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मीरा ने बताया कि उनके पति बाबूराम केडीए में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे। जुलाई 2022 में नौकरी के दौरान उनकी मौत हो गई थी। पारिवारिक अनबन के कारण मीरा बेटे अनुराग और बेटी अंकिता के साथ अलग रहती थीं, जबकि दो अन्य बेटियां हेमा और तनु पिता के साथ रहती थीं।
आरोप है कि बाबूराम की मौत के बाद हेमा ने अपनी दादी सियादुलारी को उनकी पत्नी दर्शाकर फर्जी आधार कार्ड और मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाए, ताकि मीरा और उनके बच्चों को नौकरी, बीमा, फंड समेत अन्य लाभ न मिले। केडीए अधिकारियों की आपत्ति के बाद हेमा ने अदालत में खुद और तनु को कानूनी उत्तराधिकारी घोषित करने की मांग की, लेकिन बाद में वाद वापस ले लिया।
विज्ञापन

मीरा का आरोप है कि संपत्ति बंटवारे का नोटिस 17 अक्तूबर 2023 को भेजने के बाद हेमा ने सितंबर 2016 की तारीख वाली वसीयत तैयार कराई। इसमें बाबूराम के फर्जी हस्ताक्षर किए गए और रामकिशन व माधुरी को गवाह बनाया गया। वसीयत 30 दिसंबर 2024 को उपनिबंधक कार्यालय, जोन चार में पंजीकृत कराई गई। जुलाई 2025 में शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई तो मीरा ने कोर्ट का रुख किया। इंस्पेक्टर अरुण द्विवेदी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें