फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: 60 चालान के बाद ई-बस चालक पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। बड़ा चौराहा मार्ग अवरुद्ध करने पर कोतवाली पुलिस ने ई-बस चालक मनोज कुमार तिवारी पर एफआईआर दर्ज की है। यह कार्रवाई सरसैया घाट चौकी प्रभारी अनीश कुमार सिंह की तहरीर पर हुई। बस के 2022 से अब तक यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 60 चालान हो चुके हैं। पुलिस ने ई-बस को सीज कर दिया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर जगदीश पांडेय ने बताया कि सोमवार दोपहर ई-बस यूपी 78 जीटी 3966 को बड़ा चौराहा की ओर जाना था, लेकिन चालक बड़े डाकघर के पास ही सवारियां भर रहा था। इस वजह से चौराहे पर जाम की समस्या हो रही थी। वाहनों की लाइन लग जा रही थी। चौकी प्रभारी सरसैया घाट अनीश कुमार ने चालक मनोज कुमार तिवारी को बस बढ़ाने के लिए कहा लेकिन वह कहासुनी करने लगा। पुलिस ने उसके खिलाफ सार्वजनिक रास्ते को रोकने और लोक सेवक के कानूनी आदेशों का जानबूझकर उल्लंघन करने की धारा में एफआईआर दर्ज की। उनके अधिकारियों को जानकारी दे दी गई है। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें