फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: हादसे में मौत के मामले में डंपर चालक पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुखरायां। डंपर ने 22 अप्रैल को पिता पुत्र को टक्कर मार दी थी। हादसे में पिता की मौत हो गई थी। पुलिस ने मामले की प्राथमिकी दर्ज की है। कानपुर नगर के घाटमपुर थाना के महिपालपुर निवासी दीपक सिंह ने बताया कि वह पिता कप्तान सिंह के साथ बाइक से 22 अप्रैल को मऊरानीपुर से विवाह के कार्ड बांट कर घर जा रहा था। झांसी-कानपुर हाईवे पर भोगनीपुर के चौरा बकरी बाजार के पास लघुशंका करते समय डंपर की टक्कर से दोनों लोग घायल हो गए थे। दोनों को जालौन सीएचसी से कालपी ले जाया गया था। जहां से हालत गंभीर होने पर कानपुर देहात मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। जहां चिकित्सक ने पिता कप्तान सिंह को मृत घोषित कर दिया था। अपराध निरीक्षक बीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि डंपर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें