फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: दुकान चलाने के बदले मांगी 50 हजार की रंगदारी, दंपती पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। परेड के पीपीएन कंपाउंड में दुकानदार ने भतीजे और उसकी पत्नी पर दुकान चलाने के बदले 50 हजार की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दंपती के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

परेड निवासी नरेश केशरवानी ने बताया कि जुलाई 2026 में दोपहर करीब 12 बजे वह दुकान पर बैठे थे। उसी दौरान जवाहर नगर निवासी भतीजा हिमांशू और उसकी पत्नी तान्या वहां पहुंचे और दुकान में जबरन घुसने का प्रयास किया। विरोध पर दोनों ने अभद्रता की और दुकान का सामान सड़क पर फेंक दिया। आरोप है कि इसी दौरान तान्या ने गल्ले से 16 हजार रुपये निकाल लिए।
नरेश के मुताबिक, उन्होंने 112 नंबर पर सूचना दी तो पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन समझाने के बावजूद दोनों नहीं हटे। इसके बाद गाली-गलौज करते हुए दोनों बेटों की हत्या करवाने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। आरोप है कि हिमांशू और तान्या पहले भी दुकान व घर पर कब्जे का प्रयास कर चुके हैं। उन्होंने हर महीने 50 हजार रुपये देने की मांग करते हुए ऐसा न करने पर रोज दुकान पर हंगामा करने की धमकी दी। कर्नलगंज इंस्पेक्टर विनीत कुमार ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर दंपती के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें