फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मच्छरों से निजात को बैरकों में लगाएं जालियां

Thu, 31 Dec 2015 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराो, कानपुर देहात।
विज्ञापन
विज्ञापन
माती जिला जेल का राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव एसएन अग्निहोत्री ने बुधवार को सघन निरीक्षण किया।
विज्ञापन

 उन्होंने जेल की प्रत्येक बैरक में जाकर साफ-सफाई व पाकशाला, नालियों, महिला बैरकों, अस्पताल आदि स्थानों को देखा और जेल अधिकारियों व्यवस्था सुधारने के जरूरी निर्देश भी दिए। मच्छरों को निजात दिलाने को बैरकों में जाली लगाने को का गया।

बुधवार को जिले में विधिक सेवा प्राधिकरण के विधिक साक्षरता शिविर में भाग लेने आए एसएन अग्निहोत्री ने सबसे पहले बंदियों की बैरकों में जाकर साफ-सफाई देखी और जेल परिसर में गंदगी पर अफसरों को जरूरी सुधार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने बंदियों की मच्छरों की समस्या को देखते हुए बैरकों में जाली लगवाने को कहा। उन्होंने बंदियों के मानसिक सुधार के लिए रोजाना सुुबह योग कराने आदि कराने की भी सलाह दी।

 कौशल विकास योजना के तहत बंदियों को प्रशिक्षण दिए जाने के बाबत भी निर्देश दिए ताकि वह जेल से छूटने के बाद रोजगार प्राप्त कर सकें। जेल में पानी को समस्या देखते हुए जेल प्रशासन को आरओ लगवाने के साथ जेल के ड्रेनेज के समुचित सुधार करवाने को कहा।

इसके बाद वह महिला बैरक में भी पहुंचे और महिला बंदियों की समस्या भी पूछी। इस दौरान बच्चों से दूध, फल मिलने की जानकारी ली और देखभाल में हो रही दिक्कतों को भी जाना। कहा कि जिन महिला व अन्य बंदियों के साथ विधिक सहायता के लिए अधिवक्ता न होने की स्थिति में विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से निशुल्क अधिवक्ता मुहैया कराने की जानकारी दी।

 तीन घंटे तक चले सघन मुआयने के दौरान उन्होंने जेल प्रशासन को बंदियों की समस्याओं को दूर करने और रिपोर्ट राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण व राष्ट्रीय सेवा प्राधिकरण को भेजने के भी निर्देश दिए। 
विज्ञापन


मुआयने के दौरान अकबरपुर एसडीएम जयनाथ यादव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव अनिल कुमार, सदस्य जितेंद्र प्रताप सिंह चौहान, जिला प्रोबेशन अधिकारी, एआरटीओ, प्रभारी कारागार अधीक्षक आरके पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें