फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात समंदर पार से आए पैतृक आवास खोजने

Thu, 03 Sep 2015 01:41 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सात समंदर पार सूरीनाम में रहने वाला एक परिवार अपना पैतृक आवास खोजते-खोजते बुधवार को सरसौल पहुंच गया। चौकी में अपने पूर्वजों का नाम बताकर पता पूछा तो क्षेत्रीय लोगों का मजमा लग गया।
विज्ञापन


सूरीनाम निवासी रिटायर्ड प्रोफेसर लक्ष्मण अपनी पत्नी फूलमती, पुत्री माया लक्ष्मण, इंद्रा ज्योति के साथ सरसौल पुलिस चौकी पहुंचे। प्रोफेसर लक्ष्मण ने बताया कि उनके बाबा देवकी नंदन अहीर सन-1989 में सरसौल से सूरीनाम मजदूरी करने गए थे। वहां अपना पता कानपुर के सरसौल, महाराजपुर लिखाया था।

परिवार ने पुलिस और ग्रामीणों की मदद से सरसौल का चप्पा-चप्पा छान डाला लेकिन इस नाम के व्यक्ति का गांव में कुछ पता नहीं चला। परिवार गांव के नंदेश्वर मंदिर में दर्शन के बाद लौट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें