डांस, एक्शन और डायलॉग से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले फिल्म स्टार गोविंदा हाल ही में कानपुर पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म 'आ गया हीरो' के बारे में भी लोगों से बातचीत की। फिल्म में गोविन्द के डायलॉग बहुत ही ज़बरदस्त है। अभिनेता गोविंदा सोमवार को शहर के एक होटल मे ठहरे हुए थे। गोविंदा ने कानपुर के बड़े कारोबारी से मुलाकात की। इसके अलावा उन्होंने स्वरूपनगर में खरीददारी भी की थी ।
कानपुर से गोविंदा का पुराना नाता...
पत्नी संग कानपुर में खरीदी ज्वेलरी
कानपुर आये गोविंदा
- फोटो : अमर उजाला
पत्नी सुनीता आहूजा के साथ गोविंदा ने कानपुर के एक ज्वेलरी शोरूम से खरीददारी की। इसके बाद कानपुर में ही अपने एक दोस्त के घर मिलने पहुंचे। कानपुर से गोविंदा का पुराना नाता रहा है। इससे पहले भी कई बार वह कानपुर आ चुके हैं। गोविंदा करीब तीन साल बाद बड़े पर्दे पर अपनी वापसी अपनी नयी फिल्म ‘आ गया हीरो’ के साथ कर रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर यूट्यूब, मल्टीप्लेक्स और टीवी चैनलों पर लॉन्च हो चुका है।
जानें क्या हैं गोविंदा की नई फिल्म की खास बातें...
फिल्म ‘आ गया हीरो’ की ये हैं कुछ खास बातें
कानपुर आये गोविंदा
गोविंदा की नई फिल्म ‘आ गया हीरो’ इस साल 24 फरवरी को रिलीज हो रही है। फिल्म की कहानी खुद गोविंदा ने लिखी है। इसके अलावा फिल्म को प्रोड्यूस भी खुद ही कर रहे हैं। ‘आ गया हीरो’ को डायरेक्ट किया है दिपांकर सेनापति ने। कास्टिंग की बात की जाए तो फिल्म में गोविंद लीड रोड में हैं। उनके अलावा आशुतोष राणा, रुली शर्मा, मकरंद देश पांडे, चंद्रचूर्ण सिंह, हरीश कुमार, रिचा शर्मा, जूही खान हैं। फिल्म का संगीत समीर ने दिया है। फिल्म का बजट 28 करोड़ है।