विजय कृष्ण आचार्य
'ठग्स ऑफ हिंदोस्तां' के अलावा विजय कृष्ण 'रा-वन', 'टशन', 'गुरु', 'धूम', 'धूम-2', 'धूम-3' फिल्मों का लेखन और निर्देशन भी कर चुके हैं। डॉ. गौरहरि सिंहानिया रिसर्च एंड मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट के ऑडिटोरियम में आयोजित कानपुर लिटरेचर फेस्टिवल में मॉडरेटर अतुल तिवारी ने विजय कृष्ण की पत्नी अनुषा से पूछा ‘आप अपने भाई कबीर और पति विजय कृष्ण आचार्य जैसे सितारों के साथ रहती हैं, कैसा लगता है?’ उन्होंने जवाब दिया ‘कौन सितारा’, तो सब हंस पड़े। उन्होंने कहा कि ये मेरे लिए घर की मछली हैं, जो... सुनकर लोग खिलखिला उठे।