फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म सिटी, आठ लेन पुल, मेट्रो

Thu, 05 Nov 2015 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रस्तावित मॉडर्न सिटी में फिल्म सिटी, कन्वेंशन सेंटर भी बनेगा। गंगा पर आठ लेन का पुल, सड़क बनाकर वीआईपी रोड से जोड़ा जाएगा। मेट्रो रेल से जोड़ने का प्रावधान होगा। अगले महीने डिटेल मास्टर प्लान तैयार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


इस आधुनिक शहर में छह से सात लाख आबादी रहेगी। इसे बढ़ाकर 10 लाख तक भी किया जा सकता है। सब कुछ तय समय से होने पर 2023 में वहां लोग रहना शुरू कर सकते हैं। ये प्रस्तुतीकरण बुधवार को कमिश्नर कैंप कार्यालय में नीदरलैंड की कंसल्टेंट कंपनी ने किया।

कमिश्नर मोहम्मद इफ्तिखारुद्दीन की अध्यक्षता में प्रस्तुतीकरण के दौरान कंसल्टेंट कंपनी रॉयल हेस्कोनिंग डीएचवी के अरबन, बार्ट, मिशल, विलियम और सपन गुप्ता ने माडर्न सिटी का खाका प्रस्तुत किया। ढाई घंटे चले प्रस्तुतीकरण के दौरान बताया गया कि माडर्न सिटी में मूलभूत सुविधाओं, आधुनिक सुविधाओं के साथ ही विशेष पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम रहेगा। 25 दिसंबर से पहले ओवरआल मास्टर प्लान तैयार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


सर्वे सहित अन्य तैयारियां पूरी करने के बाद जैसे-जैसे जमीन मिलती जाएगी, वैसे-वैसे जोन और उसे भी सेक्टरों में बांटकर विकास किया जाएगा।  कमिश्नर ने बताया कि माडर्न सिटी प्रोजेक्ट अच्छा तैयार हो रहा है। कंसल्टेंट कंपनी को फाइनल रिपोर्ट देनी है। इसमें सभी मूलभूत, आधुनिक सुविधाएं रहेंगी। फिल्म सिटी, नार्थ इंडिया का कन्वेंशन सेंटर, साइकिल ट्रैक, पाथवे बनाया जाएगा। यूपीएसआईडीसी की हाईटेक सिटी से जोड़ते हुए कॉमन इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जाएगा।

कंसल्टेंट ने रीजनल प्लान बनाने पर जोर दिया है। यह प्लान बनाने के साथ ही गंगा पर आठ लेन का पुल बनाकर शहर से जोड़ा जाएगा। मेट्रो से जोड़ने का भी प्रावधान किया जाएगा। जल्द ही मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बैठक होगी। उसमें कंसल्टेंट, यूपीएसआईडीसी के अधिकारी भी रहेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें