फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेटीएम से भुगतान करके भरवाएं डीजल, पेट्रोल

Sat, 03 Dec 2016 10:42 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
पेटीएम की मदद से अब डीजल, पेट्रोल और गैस सिलेंडर की कीमत चुकाई जा सकेगी। इसके सर्कुलर इंडियन ऑयल कारपोरेशन (आईओसी) ने शुक्रवार को जारी कर दिए हैं। इसकी पुष्टि एलपीजी वितरक संघ के अध्यक्ष भारतीश मिश्रा ने की है। पेटीएम से भुगतान की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी। 
विज्ञापन

नोटबंदी के बाद बाजार में बदलाव है। कैशलेस इकोनॉमी को बढ़ावा दिया जा रहा है।

इसी का नतीजा है कि  बिजली और पानी बिल के साथ ही पेटीएम से पेट्रोल, डीजल भरवाने का विकल्प दे दिया गया। गैस सिलेंडर भी प्राप्त किया जा सकेगा। इसके लिए डिलीवरी मैन को हाईटेक बनाने का निर्णय हुआ है। सबको एंड्रायड मोबाइल फोन देकर पेटीएम से भुगतान का तरीका बताया जाएगा। संघ के अध्यक्ष ने बताया कि पेट्रोल पंप या फिर गैस एजेंसी के बैंक अकाउंट जल्द ही पेटीएम से लिंक कर दिए जाएंगे। इससे भुगतान मेें आसानी होगी।  
  
पेटीएम से खरीद पर पांच फीसदी अतिरिक्त छूट 
नोट बंदी के बाद पैदा हुई स्थिति से निपटने के लिए उद्यमियों ने ई-वॉयलेट, मोबाइल और नेट बैंकिंग का सहारा लिया है। फजलगंज इंडस्ट्रीयल एरिया में जूता, चप्पल की फैक्ट्री में पेटीएम से भुगतान पर पांच फीसदी अतिरिक्त छूट देने का ऑफर है। एक तरफ जहां क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड से खरीद पर 50 फीसदी की छूट है, वहीं पेटीएम से खरीददारी पर 55 फीसदी छूट दी गई है। फैक्ट्री की तरफ से डिजिटल इंडिया का समर्थन भी किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें