फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: चार ब्लॉकों में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। बिधनू, ककवन, बिल्हौर और चौबेपुर ब्लॉकों में फाइलेरिया उन्मूलन के लिए सामूहिक दवा सेवन (एमडीए) अभियान बृहस्पतिवार को शुरू हुआ। बिधनू ब्लॉक सभागार में ब्लॉक प्रमुख अरुण कुमार कोरी ने दवा खाकर अभियान का शुभारंभ किया। नोडल अधिकारी डॉ. राजेश्वर सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी एके सिंह और चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नीरज सचान ने भी दवा का सेवन किया। अभियान सात दिसंबर तक चलेगा। इसके तहत 6.70 लाख पात्र लोगों को एल्बेंडाजोल, डाईइथाइल कार्बामजीन और आइवरमेक्टिन खिलाने का लक्ष्य है। स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर दवा खिलाएंगे। प्रवासियों, दवा खाने से इन्कार करने वालों और पहले कभी दवा नहीं लेने वालों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। दो वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं और गंभीर बीमारियों से पीड़ितों को दवा नहीं दी जाएगी। दवा खाली पेट न खाने की सलाह दी गई है। ब्लॉक प्रमुख ने लोगों से स्वास्थ्यकर्मियों के सामने दवा खाने और दूसरों को भी प्रेरित करने की अपील की। विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक से जागरूक किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें