फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सवारियां बैठाने के लिए डग्गामार बस व टेंपो चालक में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सवारियां बैठाने को लेकर डग्गामार बस के स्टाफ व टेंपो चालक में मारपीट हो गई। बीच बचाव करने पहुंचे सवारियां भरवाने वाले ठेकेदार के साथ भी धक्का-मुक्की कर दी गई। एक घंटे तक विवाद होता रहा। आसपास के लोगों ने समझा बुझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

शहर के लालगेट पर गुरुवार सुबह करीब छह बजे हरपालपुर जा रही डग्गामार बस सवारियां भर रही थीं। उसी समय एक टेंपो भी हरपालपुर के लिए सवारियों को आवाज देने लगा। बस में बैठी कुछ सवारियां टेंपो में बैठने लगीं। इस पर गुस्साए बस के चालक और परिचालक टेंपो चालक से विवाद करने लगे। कुछ ही देर में धक्का-मुक्की के बाद मारपीट हो गई। मारपीट होती देख कुछ दूरी पर मौजूद सवारियां बैठाने वाले ठेकेदार ने हस्तक्षेप किया।
इस पर टेंपो चालक ने डग्गामार बस स्टाफ का साथ देने का आरोप लगाकर धक्का-मुक्की कर दी। मारपीट और धक्का-मुक्की के दौरान आसपास तमाम लोगों की भीड़ जमा हो गई। मामला बढ़ता देख कुछ लोगों ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को अलग कर मामला शांत कराया। यहां बता दें कि डग्गामार वाहनों की वजह से आए दिन यात्रियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वाहन चालक गांवों के लोगों की खींचतान कर अपने वाहनों में बैठाने का प्रयास करते हैं। कादरीगेट थाना पुलिस अवैध वाहन पर रोक नहीं लगा पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें