डिफेंस के क्षेत्र में स्टार्टअप को बढ़ावा
उन्होंने कहा कि डीआरडीओ के वैज्ञानिक लगातार डिफेंस के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं। एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि देश के विकास के लिए इंडस्ट्री, वैज्ञानिक और एकेडमिक संस्थानों को साथ मिलकर काम करना चाहिए। उन्होंने डिफेंस के क्षेत्र में अच्छे स्टार्टअप की कमी बताई। कहा कि इस क्षेत्र में युवाओं को काफी काम करने की जरूरत है।
हुनरमंद युवाओं के लिए डीआरडीओ का दरवाजा खुला
डॉ. थॉमस ने बताया कि डीआरडीओ और आईआईटी के वैज्ञानिक व छात्र एकसाथ मिलकर कई प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। आगे उनसे पूछा गया कि क्या डीआरडीओ केवल आईआईटी, एनआईटी जैसी संस्थानों के बच्चों को मौका देता है, इसपर उन्होंने इंकार किया। कहा कि अगर छात्र में प्रतिभा है तो वह डीआरडीओ तक पहुंच सकता है। इसका उदाहरण मैं खुद हूं। मैंने किसी आईआईटी से डिग्री नहीं ली है।