फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ठेके के बाहर मारपीट, एक की अंगुली चबाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। मसवानपुर चौराहे के पास स्थित देशी शराब ठेके के बाहर शुक्रवार देर शाम किसी बात में हुए विवाद के बाद एक युवक को कुछ लोगों ने जमकर पीटने के बाद उसकी अंगुली चबा ली। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। हसनपुर निवासी गुलाब सिंह ने बताया कि शुक्रवार शाम वह घर से निकल मसवानपुर चौराहे की ओर जा रहे थे। शराब ठेके के सामने पहुंचे तभी ऑटो से उतर कर अशोक गौतम, धरम राजपूत, जुग्गीलाल राजपूत व चार अन्य लोग गाली गलौज करने लगे। विरोध पर मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान एक ने उनके दाहिने हाथ की अंगुली चबा ली। इससे अंगुली का ऊपरी हिस्सा कटकर अलग हो गया। रावतपुर एसओ कमलेश राय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर पीड़ित का मेडिकल कराया गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें