कानपुर। पुलिस कार्यालय में शनिवार को बोर्ड परीक्षाओं में 90 प्रतिशत अंक लाने वाले पुलिस कर्मियों के बच्चे सम्मानित हुए। उन्हें पुरस्कार के साथ प्रशस्ति पत्र दिया गया। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने मेधावी छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। छात्रों के साथ उनके अभिभावक भी मौजूद रहे। सम्मान समारोह में कई पुलिसकर्मी भावुक हो गए। अपर पुलिस आयुक्त अपराध संकल्प शर्मा, डीसीपी सेंट्रल दिनेश त्रिपाठी, एडीसीपी लाइन अर्चना सिंह, एडीसीपी एलआईयू महेश कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। (ब्यूरो)