फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैमाइश करने गए लेखपाल और पुलिस से अभद्रता

विज्ञापन
विज्ञापन
रसूलाबाद। मक्का निवादा में पूर्व प्रधान की जमीन की पैमाइश करने पहुंचे लेखपाल व पुलिस टीम के साथ कब्जेदारों ने अभद्रता कर दी। गाली गलौज करने लगे। पूर्व प्रधान की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मक्का निवादा गांव के पूर्व प्रधान रमेश की जमीन की पैमाइश बुधवार को होनी थी। लेखपाल कोमल सिंह पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे। पैमाइश के दौरान गांव के शफीक की झोपड़ी को लेखपाल ने अवैध बताते हुए हटाने को कहा। इस पर शफीक व घर की चार महिलाएं लेखपाल व पुलिस से अभद्रता करने लगीं। चौकी प्रभारी तिस्ती पंकज ने बताया कि अभद्रता के बाद आरोपी खुद ही झोपड़ी में आग लगाने की धमकी देने लगे।
जानकारी के बाद चौकी से और पुलिस मौके पर भेजी गई। पुलिस ने शफीक को हिरासत में ले लिया। वहीं, पूर्व प्रधान की तहरीर पर तीन महिलाओं समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें