फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: रेस्टोरेंट में मारपीट, तीन राउंड फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। सीटीआई चौराहा पर साहिब सिंह की पंजाबी दरबार के नाम से नॉनवेज रेस्टोरेंट है। साहिब सिंह ने दी तहरीर में पुलिस को बताया कि गुरुवार देर रात लेबर काॅलोनी निवासी दो युवक खाना खाने के लिए आए। दोनों ही शराब के नशे में धुत थे। रात करीब 1:30 बजे के आसपास दाेनों में खाना खाने के दौरान किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इस पर एक युवक ने फोन कर अपने साथियों को बुला लिया। कुछ ही देर बाद पांच-छह बाइक पर सवार होकर 10-12 लोग रेस्टोरेंट पहुंच गए। इसके बाद आरोपियों ने दूसरे युवक के साथ जमकर पीट दिया। इस पर उनके कर्मचारी बाहर निकले तो खाना खाने आए आरोपियों में से किसी ने एक बाद एक करके तीन राउंड फायरिंग की। गोविंदनगर थाना प्रभारी रिकेश सिंह ने बताया कि नशेबाजी को लेकर विवाद और मारपीट हुई थी। गोली चलने की बात गलत है। सीसी कैमरे के फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें