कानपुर। चकेरी थाना क्षेत्र में महिला भाभी और भाई के साथ ससुराल पहुंची। ससुर ने पीड़िता को पीटकर उसके कपड़े फाड़ दिए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल रहा। प्रयागराज की रहने वाली महिला का चकेरी निवासी युवक से 2020 में शादी हुई थी। कुछ साल पहले ससुरालीजनों से विवाद के चलते वह अपने मायके में ही थी। पीड़िता ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि पति बिना उनसे तलाक लिए दूसरी शादी कर चुका है। शुक्रवार की दोपहर पीड़िता ससुराल पहुंची जहां ससुर मिले। आरोप है कि ससुर ने पीटते हुए कपड़े फाड़ दिए। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि जांच कर कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद