फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: जेई ने ऑफिस में घुसकर अधिशासी अभियंता को जड़ा तमाचा, सड़क पर आया विवाद मच गया हड़कंप

Thu, 18 Apr 2019 10:58 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
चित्रकूट में आरईएस के अधिशासी अभियंता ने जेई पर थप्पड़ मारने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसपर जेई ने भी पुलिस अधीक्षक से अधिशासी अभियंता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। जेई का आरोप है उसे घर बुलाकर जबरन गलत विभागीय कार्य कराने का दबाव बनाया जा रहा था। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई है। 
विज्ञापन


मुख्यालय से सटे कालूपुर गांव के पास हाईवे किनारे स्थित ग्रामीण अभियंत्रण सेवाएं (आरईएस) कार्यालय में अधिशासी अभियंता अख्तर अली अंसारी और जूनियर इंजीनियर राजीव वार्ष्णेय के बीच चल रहा विवाद खुलकर सड़क पर आ गया है। अधिशासी अभियंता अंसारी ने जेई के खिलाफ गत दिवस कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि जेई राजीव मथुरा से ट्रांसफर होकर आए हैं।
विज्ञापन

थप्पड़ मारा और अभद्रता के साथ जेई ने उनके साथ मारपीट की

उनका किसी कारण मथुरा में कई माह का वेतन रुका है। इसे लेकर कई दिनों से वह जबरन विभागीय कर्मचारियों पर दबाव बनाकर चित्रकूट से वहां का वेतन आहरित करने को कह रहे थे। इसी बात को लेकर उनके कक्ष में आकर गाली गलौज करने लगे। और उनको थप्पड़ मारा और अभद्रता के साथ जेई ने उनके साथ मारपीट की।

पुलिस ने उनकी रिपोर्ट पर जांच शुरू कर दी है। उधर, गुरुवार को जेई राजीव वार्ष्णेय ने भी अधिशासी अभियंता के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए पुलिस अधीक्षक को लिखे पत्र में आरोप लगाया कि अंसारी उनपर दबाव बनाकर कई गलत कामों में जबरन हस्ताक्षर करवाना चाहते थे।

इस गलत काम के बदले मथुरा कार्यकाल के फंसे वेतन को भी निकालने का प्रलोभन दिया लेकिन वह तैयार नहीं हुए। इसपर अधिशासी अभियंता अंसारी ने उनके साथ अभद्रता कर गाली गलौज की। जेई ने एसपी से जांच कराकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें