फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छिपकली ने बंद कराई 50 गांवों की बिजली

Fri, 23 Sep 2016 11:57 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
महोबा के श्रीनगर में इनकमिंग फीडर मशीन में छिपकली घुस जाने से फीडर में आग लग गई। जिससे पावर हाउस की बिजली व्यवस्था धड़ाम हो गई। फीडर मशीन में आग लगने से 50 गांवाें की आठ घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। जिससे ग्रामीणों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा। कर्मचारियों की दिन भर की मशक्कत के बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह आठ बजे पावर हाउस की इनकमिंग फीडर मशीन में छिपकली घुस जाने से लाइन में आग लग गई। पावर हाउस के कर्मचारियों ने किसी तरह लाइन बंद कर एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पावर हाउस में आग लगने से गांवों में सारा दिन बिजली आपूर्ति ठप रही। बिजली न आने से पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित रही। 

बिजली गुल होने की जानकारी मिलते ही बिजली विभाग के अधिकारियों ने महकमे के कर्मचारियों को लगा दिया। बिजली विभाग के कर्मचारियों ने दिन भर मशक्कत करने के बाद शाम 4 बजे बिजली लाइन दुरुस्त की। पावर हाउस में आग लगने से श्रीनगर के अलावा भंडरा और उर्मिल बांध फीडर भी प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें