फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: नेटवर्क समस्या से जूझ रहे पचास गांव के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
चकरनगर। कस्बा क्षेत्र के 50 से अधिक गांवों के लोग इस समय खराब मोबाइल नेटवर्क की समस्या से जूझ रहे हैं। इसको लेकर विधायक के माध्यम से ग्रामीणों ने दूरसंचार मंत्री को ज्ञापन भेजा है।
विज्ञापन

चकरनगर के बीहड़ी क्षेत्र में रह रहे लोगों का कहना है कि मोबाइल में सिग्नल न आने से उन्हें आपातकालीन पुलिस सहायता, एंबुलेंस सेवा, ऑनलाइन शिक्षा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्हें डिजिटल भुगतान में भी समस्या आती है। इस समस्या को लेकर ग्रामीण क्षेत्रीय विधायक राघवेंद्र कुमार सिंह से मिले और उनसे समस्या का निस्तारण कराने की मांग की। इसपर विधायक श्री सिंह ने संचार मंत्रालय को पत्र लिखकर समस्या का निस्तारण कराने मांग दूरसंचार मंत्री से की है। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि जल्द से जल्द वह इस समस्या को दूर कराने का प्रयास करेंगे। नेटवर्क की समस्या से जूझ रहे गांवों में अनेठा, नीमरी, कार्यावली, कचहरी, शेरगढ़, बिठौली, ललूपुरा, लालपुरा, चौरेला, मर्दानपुरा, रितौर, असुपुरा कंधावली, गुखियाखार, गौरनपुरा, बिडौरी बिहार, कुंवरपुरा, खोंडन, सलोखरा, गता, जांगरा, भजनपुरा, मड़ैया, कालेश्वर की गढ़िया, पुराखेरा आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें