चीन के लिए रवाना होने से पहेल गौर हरी सिंघानिया कॉलेज के छात्र-छात्राएं
- फोटो : रविन्दर सिंह भाटिया, अमर उजाला, कानपुर
जहां एक ओर चीन से सीमा विवाद पर तनाव बना हुआ है वहीं दूसरी ओर शहर से 50 छात्रों की टीम एजुकेशनल टूर पर चीन के लिए शनिवार को रवाना होगी।
चीन जाने से पहले के पल
- फोटो : रविन्दर सिंह भाटिया, अमर उजाला, कानपुर
सभी छात्र डॉ. गौर हरि सिंघानिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च के पीजीडीएम द्वितीय वर्ष से हैं। टूर आठ दिनों का है। इसमें छात्र चार दिन शंघाई में रहेंगे और तीन दिन बीजिंग में।
शंघाई दौरो के दौरान छात्र शंघाई इलेक्ट्रिक कंपनी, बाओ स्टील, लेनोवो, जनरल मोटर्स और कोका कोला जैसी कंपनियों का भ्रमण कर उनके बिजनेस आइडिया से रूबरू होंगे।
कॉलेज में इकट्ठा हुए छात्र
- फोटो : रविन्दर सिंह भाटिया, अमर उजाला, कानपुर
इसके अलावा छात्र शंघाई अर्बन प्लानिंग एक्जिबिशन सेंटर और शंघाई वर्ल्ड फाइनेंशियल सेंटर का भी भ्रमण करेंगे। अर्बन प्लानिंग सेंटर वह कंपनी है जिसने चीन की ऊंची से ऊंची बिल्डिंगों का डिजाइन तैयार किया है।