यूपी के हरदोई में शनिवार को बड़ा रेल हादसा हो गया। यहां के बघौली रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी के 20 डिब्बे अचानक पटरी से उतर गए। इस घटना के बाद से अप और डाउन ट्रैक बाधित है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
डेमो पिक
हरदोई में कोयले से भरी मालगाड़ी के डिब्बे बघौली स्टेशन के पास शाम सवा चार बजे के करीब पटरी से उतरे हैं। हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। राहत व बचाव कार्य जारी है। मौके पर रेलवे विभाग के अधिकारी पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन
3 of 5
डेमो पिक
जानकारी के अनुसार नागपुर से पटना होते हुए सहारनपुर-मुंबई तक जाने वाली मालगाड़ी पर कोयला लदा था। हरदोई के बघौली स्टेशन के पास मालगाड़ी डीरेल हुई।
4 of 5
डेमो पिक
इसकी वजह अभी तक नहीं पता चली है। डिब्बे अप ट्रैक से उतरकर डाउन ट्रैक तक पहुंच गए जिसकी वजह से यातायात प्रभावित हुआ है। अभी भी मौके पर अफरातफरी का माहौल है।
लखनऊ-दिल्ली रूट पूरी तरह से ध्वस्त हो चुका है। अमृतसर से हावड़ा रेलमार्ग को भी हरदोई स्टेशन जोड़ता है। हरिद्वार से देहरादून का रूट भी पूरी तरह प्रभावित है।