फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कविता सुनाते-सुनाते अचेत होकर गिरे पांचवीं के छात्र की मौत बनी पहेली

Wed, 28 Nov 2018 12:25 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
रोते-बिलखते परिजन
विज्ञापन
कानपुर नौबस्ता के केशव नगर स्थित मदर टेरेसा हायर सेकेेंडरी स्कूल में मंगलवार को कविता सुनाते-सुनाते अचेत होकर गिरे पांचवीं के छात्र की मौत हो गई। परिजनों ने स्कूल प्रबंधन की वजह से छात्र के मानसिक दबाव में रहने का आरोप लगाया है। यह भी कहा कि तबीयत खराब होने पर स्कूल वालों ने उसे तुरंत अस्पताल नहीं पहुंचाया। उनके आने का इंतजार करते रहे। गाड़ी की भी व्यवस्था नहीं की। परिजनों ने हैलट में हंगामा भी किया। छात्र की मौत किन कारणों से हुई यह बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल सकेगा। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन


डब्लू ब्लॉक केशव नगर निवासी नगर निगम सफाई कर्मचारी अमित गुप्ता का इकलौता बेटा अंशुमित गुप्ता (10) पांचवीं में पढ़ता था। मामा मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को अंशुमित की अंग्रेजी की मौखिक परीक्षा थी। सुबह करीब 11:30 बजे क्लास टीचर ममता सिंह उससे कविता सुन रही थीं। स्कूल प्रबंधन के मुताबिक इसी दौरान अंशुमित अचानक बेहोश होकर गिर गया। सूचना पर अंशुमित की मां अनुसुइया उर्फ अंशु पास में रहने वाले अपने भांजे एकांतर के साथ स्कूल पहुंचीं। दोनों अंशुमित को लेकर पहले रमाशिव फिर रीजेंसी अस्पताल पहुंचे। यहां से छात्र को हैलट रेफर कर दिया गया। हैलट में डॉक्टरों ने अंशुमित को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। नौबस्ता थाना प्रभारी समर बहादुर सिंह के मुताबिक अनुसुइया की तहरीर पर स्कूल प्रबंधन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

पोस्टमार्टम से ही पता चलेगा मौत कैसे हुई 
परिजनों का आरोप है कि स्कूल वालों के दबाव के चलते छात्र की तबीयत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई। इस पर मेडिकल कॉलेज के मनोचिकित्सक डॉ. धनंजय चौधरी का कहना है कि इस तरह दबाव के चलते किसी बच्चे की मौत आमतौर पर हो नहीं सकती। न ही अब तक ऐसा मामला संज्ञान में आया है। हो सकता है छात्र को कोई बीमारी हो या हार्टअटैक पड़ा हो। सही स्थिति पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल सकेगी। 
विज्ञापन



स्कूल में प्लेग्रुप से पढ़ रहा अंशुमित काफी मेधावी था। क्लास रूम में मौखिक परीक्षा के दौरान कविता सुनाते समय उसे चक्कर आया और वह बेहोश होकर गिर गया। क्लास टीचर ने तुरंत स्कूल प्रबंधन को और दोपहर 12:08 पर छात्र के परिजनों को सूचना दी। 12:13 पर अंशुमित की मां स्कूल पहुंच भी गईं। इसके बाद वे लोग बच्चे को लेकर अस्पताल चले गए। दोपहर करीब 2:30 बजे उन्हें बच्चे की मौत की खबर मिली। स्कूल प्रबंधन या किसी टीचर ने अंशुमित के साथ कोई गलत व्यवहार नहीं किया और न ही कोई दबाव था। बच्चे की किडनी और लीवर में इन्फेक्शन होने की बात पता चली है।
विज्ञापन

- रेनू सिंह, प्रिंसिपल, मदर टेरेसा हायर सेकेेंडरी स्कूल, केशव नगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें