चित्रकूट जिले में बरगढ़ वन विभाग क्षेत्र से महज 1 किलोमीटर की दूरी पर परानूबाबा रोड कलचिहा प्लांटेशन में अचानक भीषण आग लग गई। धू-धूकर पूरा जंगल धधक उठा। आग का विकराल रूप देख बगल के गांव में हड़कंप मच गया। आग से लाखों रुपए की वृक्षारोपण योजना राख में तब्दील हो गई। आग लगने के घंटों बाद भी बरगढ़ वन विभाग अंजान बना हुआ है। अभी तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है।