हरदोई जिले में कोतवाली इलाके में रद्वेपुरवा रोड पर श्यामू गुप्ता के कपड़े के शोरूम में शार्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। देर रात आग लगने का पता जब पता चला, जब लोगों की नजर दुकान के बाहर आती आग की लपटों पर पड़ी। कुछ ही देर में दुकान का भाहरी हिस्सा भी पूरी तरह ऊंची-ऊंची लपटों के साथ जलने लगा।
सूचना पर दमकल कर्मियों के आने से पहले दुकान के अंदर रखा लाखों रुपए का कपड़ा, साड़ियां और फर्नीचर जल कर राख हो गया। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों के साथ दमकलकर्मियों ने तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।