फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः पांच नगर पालिका कार्यालयों में बने बूथों को बदला जाए

विज्ञापन
फोटो-37- कलक्ट्रेट में बैठक करते डीएम एमपी सिंह। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। निकाय चुनाव को लेकर जिला प्रशासन की तैयारियां जोरों पर हैं। मतदान के लिए लिए जिले भर में 183 केंद्र बनाए गए हैं। नगर पालिका कार्यालयों के परिसर में बने बूथों को निकट के स्कूलों में शिफ्ट करने के निर्देश डीएम ने दिए हैं। इसके साथ ही बूथ बदलने और दूसरी जगह शिफ्ट करने के प्रस्ताव की कॉपी मांगी है।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में जिलाधिकारी एमपी सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम सभी एसडीएम एवं अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतदान केंद्र बढ़ाने एवं बूथों के परिवर्तन प्रस्ताव की सूची शाफ्ट कापी में भेजें।
उन्होंने गोपामऊ, शाहाबाद, बिलग्राम, सांडी और संडीला नगर पालिका कार्यालय में बनाए गए बूथों के संबंध में एसडीएम व ईओ को निर्देश दिए कि इन्हें पास के विद्यालय मेें शिफ्ट कराएं।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त जो बूथ वार्ड से अधिक दूरी पर है, वहां के मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अगर पास में सरकारी विद्यालय नहीं है तो पास के निजी विद्यालय को मतदान केंद्र बनाने का प्रस्ताव प्रेषित करें।
जिलाधिकारी ने एसडीएम सदर, बिलग्राम, शाहाबाद, संडीला और सवायजपुर संबंधित नगर निकाय के ईओ को निर्देश दिए कि राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से प्राप्त प्रस्तावों एवं आपत्तियों का समय पर निस्तारण कराया जाए।
बैठक में अपर जिलाधिकारी वंदना त्रिवेदी, सहायक निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र कुमार, भाजपा प्रतिनिधि राजेश अग्निहोत्री, सपा, बसपा एवं अन्य दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें