फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, बस और कंटेनर की टक्कर में चार की मौत, 42 गंभीर रूप से घायल

Sun, 23 Oct 2022 08:07 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

इटावा में देर रात दर्दनाक हादसा हुआ है। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर रात करीब दो बजे डबल डेकर बस आगे चल रहे कंटेनर से टकरा गई। हादसे में चार यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 42 घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
विज्ञापन
इटावा में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर डबल डेकर बस आगे चल रहे कंटेनर से टकरा गई। दर्दनाक हादसे में चार यात्रियों की मौत हो गई। जबकि 42 यात्री घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर इटावा के सैफई के चैनल नंबर 103 के पास तेज रफ्तार डबल डेकर बस आगे चल रहे कंटेनर से टकरा गई। हादसे में चार यात्रियों ने मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 42 यात्री जख्मी हो गए। घायलों को एम्बुलेंस से सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। हादसा रात करीब दो बजे हुआ।

जानकारी के अनुसार, प्राइवेट बस गोरखपुर से अजमेर जा रही थी। जैसे ही चैनल नंबर 103 के पास पहुंची तो हादसा हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही सैफई इंस्पेक्टर रमेश सिंह मौके पर पहुंचे। इसके बाद डीएम और एसएसपी पुलिस बल के साथ पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, 42 जख्मी लोगों का इलाज चल रहा है। हादसा इतना भीषण था कि तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तीन क्रेनों की मदद से बस में फंसे घायलों को निकाला गया। बस में 60 लोग सवार थे। 

इनकी हुई मौत....
भीषण सड़क हादसे में आशी उर्फ श्रेया (7) निवासी आगरा, हामिद अली (35) पुत्र अयूब निवासी भूरकेश्वर, झुंझुनूं राजस्थान, सुमेर सिंह गुर्जर (52) पुत्र छेथमल निवासी पार्थिक नगर गुर्जर कॉलोनी कलवार रोड जयपुर और सोनू कुमार चतुर्वेदी (32) पुत्र श्रीलाल चतुर्वेदी निवासी रघुवंशी तहसील करौली जिला करौली, राजस्थान की मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें