फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: रानीपुर वन्य जीव विहार में लगी आग, सूचना से वन विभाग में मच गया हड़कंप

Mon, 01 Apr 2019 10:07 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
रानीपुर वन्यजीव क्षेत्र में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चित्रकूट के मानिकपुर क्षेत्र के रानीपुर वन्य जीव विहार क्षेत्र के जंगल में अज्ञात कारण के चलते आग लग गई। जिससे वन संपत्ति का नुकसान हो रहा है। जानकारी मिलते ही वन विभाग के अधिकारियों ने फायर ब्रिगेड व विभागीय टीम के सदस्यों के माध्यम से दो घंटे के प्रयास के बाद आग बुझाने में सफलता पाई। 
विज्ञापन


सोमवार की देर शाम को मानिकपुर क्षेत्र के रानीपुर व सकरौंहा गांव से सटे सिसहा व बंधहा जंगल में अज्ञात कारण के चलते आग लग गई। इसकी जानकारी होते ही ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। इस मामले में डीएफओ कैलाश प्रकाश ने बताया कि रानीपुर वन्य जीव विहार क्षेत्र में सूचना मिलते ही कर्मचारियों के माध्यम से आग बुझा ली गई है कोई खास नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें