बोर्ड के सूत्रों ने बताया कि सभी 41 निर्माणियों की सूची जारी की गई है। देश की सेनाओं में इस्तेमाल आने वाले इन उत्पादों के अलावा कुछ छोटे देशों को निर्यात होने वाले उत्पादों की प्रशंसा को भी इस सूची को तैयार करने में आधार बनाया गया है।
टॉप टेन में आंध्र प्रदेश की अवाड़ी को पहला (88.60), आर्डनेंस फैक्ट्री देहरादून को दूसरा (81.60), आर्डनेंस फैक्ट्री चंडीगढ़ को तीसरा (77.60), कानपुर की फील्ड गन फैक्ट्री को चौथा (76.20), आर्डनेंस फैक्ट्री इटारसी महाराष्ट्र को पांचवां (75.00), आर्डनेंस फैक्ट्री मेंडक आंध्र प्रदेश को छठवां (72.60), आर्डनेंस फैक्ट्री भंडारा महाराष्ट्र को सातवां (71.80), आर्डनेंस फैक्ट्री कानपुर ओएफसी को आठवां (70.40), हैवी व्हीकल फैक्ट्री अवाड़ी आंध्र प्रदेश को नौवां (70.20) और देहारादून स्थित ओएलएफ को दसवां (67.40) स्थान मिला है। कानपुर स्थित ओपीएफ को 38.80 अंक मिले हैं। नीचे से पांच निर्माणियों में ओपीएफ का नाम है।