फील्ड गन फैक्ट्री ने .32 बोर की नई रिवाल्वर विकसित की
कानपुर की फील्ड गन फैक्ट्री ने .32 बोर की नई रिवाल्वर विकसित की है। इसका लुक शानदार है। भार कम करने के लिए इसमें क्रोम प्लेट का ज्यादा इस्तेमाल किया गया है। इसका ट्रायल पूरा हो चुका है। अब उत्पादन के लिए बोर्ड को पत्र भेजने की तैयारी की जा रही है। हालांकि नई रिवाल्वर का नाम अभी तय नहीं किया गया है।
फील्ड गन फैक्ट्री ने .32 बोर की नई रिवाल्वर विकसित की
निर्माणी के सूत्रों ने बताया कि इस रिवाल्वर में गामा स्प्रिंग का उपयोग किया गया है। पहले की रिवाल्वर (मार्क थ्री) में क्वाइल स्प्रिंग लगती थी जिस कारण इसे चलाने में ज्यादा ताकत लगानी पड़ती थी। नई रिवाल्वर आसानी से चलेगी।
भार कम करने के लिए सिलेंडर, कैच बैरल, हैमर और ट्रिगर को क्रोम प्लेटेड किया गया है। रिवाल्वर में लगने वाले पेंचों की संख्या भी कम हुई है। कुछ बाहरी पेंचों को भी क्रोम प्लेटड किया गया है।
फील्ड गन फैक्ट्री ने .32 बोर की नई रिवाल्वर विकसित की
खासियत
कैलिबर 7.65 एमएम (.32 बोर)
वजन .750 किलोग्राम
रिवाल्वर की लंबाई 177.8एमएम
बैरल की लंबाई 76.2 एमएम
रेंज 15-20 मीटर
वर्जन
नई रिवाल्वर के सभी ट्रायल पूरे कर लिए गए हैं। उत्पादन के लिए आयुध निर्माणी बोर्ड से मंजूरी लेने को जल्द ही पत्र भेजा जाएगा।
- शैलेंद्र नाथ, महाप्रबंधक, फील्ड गन फैक्ट्री