फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटेठी में कराया कीटनाशक छिड़काव, हटवाए गोबर के ढेर

विज्ञापन
कटेठी में कीटनाशक का छिड़काव करते कर्मी - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
सरवनखेड़ा (कानपुर देहात)। कटेठी गांव में बुखार की चपेट में आकर अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की निद्रा टूटी है। सोमवार को गांव में कीटनाशक छिड़काव कराया गया। बीडीओ ने गांव पहुंच कर गोबर के ढेर हटवाए। डिप्टी सीएमओ ने भी गांव में साफ सफाई और छिड़काव की पड़ताल की। गांव में 20 से अधिक लोग बुखार से पीड़ित मिले हैं।
विज्ञापन

कटेठी गांव में बुखार का प्रकोप है। यहां लगभग 20 लोग बुखार से पीड़ित हैं। सभी बुखार पीड़ितों का अलग-अलग निजी अस्पतालों में इलाज हो रहा है। तीन लोगों की पहले ही बुखार की चपेट में आने से मौत हो चुकी है। रविवार को अनीता की इलाज के दौरान कानपुर के एक अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार जांच में डेंगू की पुष्टि हुई थी। गांव में चौथी मौत होने पर सोमवार को स्वास्थ्य महकमा संजीदा हुआ। सोमवार को डिप्टी सीएमओ डॉ. एपी वर्मा, बीडीओ अशोक कुमार गांव पहुंचे। गांव में नालियों व मच्छरों के पनपने के संभावित स्थानों पर डीडीटी का छिड़काव किया गया। मच्छरों को मारने के लिए फॉगिंग कराई गई। वहीं कूड़े के ढेर भी हटवाए गए।
अफसरों ने ग्रामीणों से पानी का ठहराव न होने देने की अपील की। सहायक मलेरिया अधिकारी देवेश दीक्षित ने बुखार पीड़ितों को डॉक्टर की सलाह से ही दवा लेने पर जोर दिया। डिप्टी सीएमओ ने आशा कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर लोगों को मच्छर जनित बीमारियों को जागरुक करने को कहा। बीडीओ ने कहा कि ग्रामीणों को गोबर के ढेर हटाने का अल्टीमेटम दिया गया है। यहां ग्राम प्रधान भानु प्रताप सिंह, ग्राम सचिव शिल्पी गुप्ता, एएनएम शीलू देवी, सर्वेश, ऋषि व जगत सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें