फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारावफात के चलते गलियों की हुई सजावट

विज्ञापन
रसूलाबाद में सजाई गई गली। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
रसूलाबाद (कानपुर देहात)। जश्ने ईद मिलादुन्नबी को लेकर गुरुवार कस्बे में मुस्लिम बस्ती को आकर्षक लाइटों के साथ सजाया गया है। बता दें कि पैगंबर इस्लाम मोहम्मद मुस्तफा की यौमे पैदाइश हर्षोल्लास के साथ मनाई जाती है। इस त्योहार के पहले गलियों को सजाया गया है। कोरोना महामारी को लेकर इस बार जुलूस नहीं निकाला जाएगा। कस्बे के आजाद नगर, कबीर नगर, नेहरू नगर, लोहिया नगर आदि वार्ड में गलियों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। शुक्रवार को बारह रबी उल अव्वल यानी बारावफात का पर्व है। लोगों ने एक दिन पहले तैयारी पूरी कर ली है। घरों में कई प्रकार के पकवान बनाए हैं। कस्बे में सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें