फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: अमरौधा बीपैक्स में खाद मिली, जलपुरा सोसाइटी बंद होने से किसान लौटे

Fri, 06 Nov 2026 01:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरौधा। ब्लॉक क्षेत्र में खाद की किल्लत के बीच बृहस्पतिवार को बीपैक्स अमरौधा में यूरिया और डीएपी का वितरण शुरू हुआ। इससे अमरौधा समेत आसपास के गांवों के किसानों को राहत मिली। वहीं, बीपैक्स जलपुरा में बैंक संबंधी समस्या बताकर खाद वितरण बंद रखा गया। इससे सोसाइटी पहुंचे किसानों को बिना खाद लिए लौटना पड़ा।
विज्ञापन

बीपैक्स अमरौधा के सचिव करन सिंह ने बताया कि अमरौधा, क्योटरा, ट्योंगा समेत आसपास के गांवों के किसान खाद लेने आते हैं। बृहस्पतिवार को यहां कुल 17 बोरी यूरिया और छह बोरी डीएपी का वितरण किया गया। गिरधरपुर के उदयभान सिंह ने एक बोरी यूरिया और एक बोरी डीएपी, जबकि इसी गांव के रघुराज सिंह ने पांच बोरी यूरिया और चार बोरी डीएपी ली। पातेपुर के ज्ञान सिंह और मंशाराम ने एक-एक बोरी यूरिया खरीदी।
इधर, बीपैक्स जलपुरा में बैंक संबंधी समस्या का हवाला देकर सचिव सरमन सिंह ने सोसाइटी पर खाद वितरण बंद होने की सूचना चस्पा कर दी। इसके चलते यहां किसानों को खाद नहीं मिल सकी। एक सोसाइटी पर वितरण शुरू होने और दूसरी के बंद रहने से क्षेत्र के किसानों की परेशानी बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें