घटना की जांच कर निकलते एसएसपी एवं फांसी पर झूलने वाली सिपाही सिद्धार्थी (मृतका)
- फोटो : अमर उजाला
हरदोई के बेनीगंज में किराए के मकान में रहने वाली महिला सिपाही ने मंगलवार दोपहर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसी मकान के दूसरे कमरे में किराए पर रहने वाली महिला सिपाही ने उसका शव फांसी पर लटकते देख विभागीय अधिकारियों को सूचना दी। घटना की जानकारी पर एसपी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने भी नमूने लिए हैं।
बुलंदशहर जनपद के थाना पहासू के ग्राम नगहिया टक्कर निवासी सिद्धार्थी (23) पुत्री महेंद्र सिंह 2019 बैच की सिपाही थी। 17 दिसंबर 2019 को उसकी तैनाती बेनीगंज कोतवाली में हुई थी। सिद्धार्थी बेनीगंज में गौरव श्रीवास्तव के मकान में एक कमरे में किराए पर रहती थी।
एक अन्य कमरे में बेनीगंज कोतवाली में ही तैनात महिला सिपाही उर्वशी रहती है, जबकि गौरव श्रीवास्तव अपने परिवार के साथ संडीला में रहते हैं। कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी के मुताबिक मंगलवार दोपहर लगभग एक बजे उर्वशी के मोबाइल पर सिद्धार्थी के गांव निवासी एक युवक का फोन आया और कहा कि सिद्धार्थी ने उससे फांसी लगा लेने की बात कही है।