लखनऊ जेल में बुधवार को सेनेटरी नैपकिन उद्योग का उद्घाटन महिला एवं बाल कल्याण मंत्री रीता बहुगुणा जोशी और कारागार मंत्री जय कुमार सिंह जैकी करेंगे। विशिष्ट अतिथि अपर पुलिस महानिदेशक कारागार प्रशासन एवं सुधार विभाग उत्तर प्रदेश होंगे। मनीषा बाजपेई ने बताया कि महिला बंदियों द्वारा बनाए गए सेनेटेरी पैड्स जोया पैड्स के नाम से उपलब्ध होंगे। इसकी पैकेजिंग में प्लास्टिक का उपयोग नहीं होगा।