चित्रकूट में शरद पूर्णिमा में चित्रकूट आई कटनी मप्र जिले की महिला श्रद्धालु की परिक्रमा करने के बाद एक स्थान पर अचानक तबियत बिगड़ गई। उसके साथ आए अन्य साथी व परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
शरद पूर्णिमा पर चित्रकूट आई मप्र के कटनी हीमरखेड़ा के कछार गांव निवासी गंगा बाई लोधी (35) पत्नी रामभरोसे गांव के कई साथियों व परिजनों के साथ निजी वाहन से आई थी। रविवार की रात को परिक्रमा पूरा होने के बाद अचानक उसकी तबियत खराब हो गई।