फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: सहेली से छेड़छाड़ होती देख बस से कूदी महिला स्वास्थ्य कर्मी, फिर हुआ ये सब

Wed, 24 Feb 2021 11:59 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
यूपी के औरैया जिले में बस चालक और उसके साथियों को नशे में सहेली से छेड़खानी करते देखकर बचने के लिए महिला स्वास्थ्य कर्मी ने बस से छलांग लगा दी। इटावा जिले के एक थाना क्षेत्र निवासी पीड़िता के पिता ने बिधूना कोतवाली पुलिस से मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन


पीड़ित पिता ने बताया कि उनकी पुत्री बीएचडब्ल्यू के पद पर कुदरकोट स्वास्थ्य उपकेंद्र पर तैनात है। 21 फरवरी को उसकी पुत्री मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरकोट से दोपहर 2:45 बजे भरथना जाने के लिए स्टाफ नर्स के साथ निकली थी।

दोनों प्राइवेट बस से आ रहीं थीं। बस में उन दोनों के अलावा चालक समेत केवल पांच लोग मौजूद थे। सभी नशे में थे। पिता ने बताया कि पुत्री ने बस में सवारियां न होने पर उतारने को कहा। इतना सुनते ही बस में बैठे लोग स्टाफ नर्स को पकड़कर खींचने लगे।
विज्ञापन


ये देख छेड़खानी से बचने के लिए उसकी पुत्री चलती बस से कूद गई। उसकी पुत्री के चोटें भी आईं। 22 फरवरी को भरथना स्थित सीएचसी केंद्र पर डॉक्टरी परीक्षण कराया गया। पिता ने बताया कि पुत्री के कूदने के बाद बस सवार लोगों ने स्टाफ नर्स को बस से धक्का दे दिया और फरार हो गए। पीड़ित पिता ने इस मामले में कोतवाली पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों का पता लगाने की मांग की है। एसपी अपर्णा गौतम ने बताया कि अभी मामले की जानकारी नहीं है। पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें