फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: महिला कर्मी खा गईं दुकान की कमाई, दुष्कर्म में फंसाने का डर दिखा 10.55 लाख और वसूले

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। कर्नलगंज थानाक्षेत्र में टैटू आर्टिस्ट ने दुकान पर काम करने वाली दो महिला कर्मचारियों पर दुष्कर्म में फंसाने का डर दिखा 10.55 लाख रुपये वसूलने का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि कर्मचारियों ने दुकान का हिसाब भी नहीं किया। साथ ही आरोपियों ने साथियों संग तमंचा लगाकर बाद में पांच लाख रुपये और मांगे।
विज्ञापन

कौशलपुरी निवासी टैटू आर्टिस्ट सुखप्रीत सिंह की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार उनकी दुकान पर कमीशन के आधार पर गोविंदनगर निवासी जसप्रीत काैर और सिफा अलभी काम करती हैं। चार जुलाई 2024 को वह कंधे की सर्जरी कराने दिल्ली गए थे। जब लौटे तो डॉक्टर ने बेडरेस्ट के लिए कहा। इसकी वजह से वह दुकान नहीं जा पाए। 23 मई 2025 को वह दुकान पहुंचे तो दोनों कर्मचारियों ने दुकान पर ताला लगाकर उन्हें भगा दिया। आरोप है कि इस दौरान जसप्रीत ने दुकान से होने वाली कमाई हड़प ली। साथ ही 15 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। बाद में दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर 8.55 लाख रुपये वसूल लिए।
आरोप है जसप्रीत के साथ काम करने वाली सिफा भी धमकाने लगी और दुष्कर्म में फंसाने का डर दिखाकर दो लाख रुपये वसूल लिए। एक जुलाई को कर्मचारियों ने अज्ञात व्यक्तियों के साथ लालइमली के पीछे उन्हें घेरकर तमंचा लगा दिया और पांच लाख रुपये की फिर रंगदारी मांगी। कर्नलगंज इंस्पेक्टर विनीत कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर दोनों महिलाएं व कुछ अज्ञात पर बिना किसी के अनुमति के हाथ पकड़ना, जबरन वसूली, धमकाने, आपराधिक विश्वासघात, आपराधिक अतिचार की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें