फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला कांग्रेस नेता ने पूर्व सभासद पर लगाए गंभीर आरोप, बोलीं...वो मुझ से फोन पर अश्लील बातें करता है

Mon, 25 Mar 2019 11:35 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कांग्रेस (फाइल फोटो)
विज्ञापन
हरदोई में युवा कांग्रेस की महासचिव ने पूर्व सभासद व कांग्रेस के टिकट पर पालिका चेयरमैन प्रत्याशी रहे कांग्रेसी कार्यकर्ता पर अश्लील बातें करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। कोतवाली में दी गई तहरीर के बाद उन पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की बात पुलिस ने कही है। 
विज्ञापन


कोतवाली शहर में दी गई तहरीर में युवा कांग्रेस महासचिव सुनीता मित्रा ने आरोप लगाया कि पूर्व सभासद जमील अहमद कांग्रेस की बैठकों में अपशब्द कहते हैं। अन्य जगहों पर भी अभद्रता करते हैं। जिसका उन्होंने कुछ दिन पूर्व उलाहना दिया।

आरोप लगाया कि सोमवार को भी प्रत्याशी की बैठक से पूर्व वह कांग्रेस कार्यालय में मौजूद थीं, तभी जमील कुछ साथियों के साथ वहां आए और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। जिसका उन्होंने विरोध किया। कोतवाली प्रभारी शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। वहीं पूर्व सभासद जमील ने आरोपों को निराधार बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें