फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंस्टाग्राम से हुआ प्यार: बातचीत बंद करने पर युवक ने दी आत्महत्या की धमकी, युवती बोली-नशेड़ी से नहीं करनी शादी

Wed, 24 Jun 2026 12:13 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

युवती के शादी से इनकार करने पर युवक ने आत्महत्या की धमकी दी है। परेशान युवती ने पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद एक युवक ने युवती को आत्महत्या की धमकी दी है। युवती ने युवक के नशेड़ी होने का पता चलने पर उससे बातचीत बंद कर दी थी। इसके बाद युवक ने वीडियो बातचीत पर उसे और परिवार को जेल भिजवाने की धमकी दी। परेशान युवती ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने सोमवार, 22 जून को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन


राधानगर थाना क्षेत्र की युवती ने बताया कि कानपुर देहात के विपिन सिंह नायक से करीब एक साल पहले दोस्ती हुई थी। विपिन गुजरात के सूरत में नौकरी करता था और उसने युवती को नौकरी का झांसा दिया। विपिन 18 फरवरी को सूरत से फतेहपुर आया। ओमघाट पर दोनों की मुलाकात हुई। उन्होंने साथ में फोटो भी खिंचवाईं। युवती की विपिन के परिजनों से भी बातचीत होने लगी थी। कुछ दिन पहले युवती को विपिन के शराब का लती होने का पता चला।
विज्ञापन

उसने विपिन से शादी करने से मना कर दिया। इस पर विपिन ने वीडियो बातचीत पर आत्महत्या करने की धमकी दी। उसने युवती और उसके परिवार को जेल भिजवाने की बात भी कही। प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें